Using AI in Hindi & Hinglish क्या आपको लगता है कि AI सिर्फ अंग्रेजी के लिए है? क्या आपको लगता है कि अच्छी इंग्लिश न आने की वजह से आप पीछे रह जाएंगे? तो खुश हो जाइए! भाषा की बाधा अब खत्म हो चुकी है।
ChatGPT, Gemini और Copilot—ये सब न सिर्फ हिंदी समझते हैं, बल्कि आपके देसी अंदाज (Hinglish) में भी बात कर सकते हैं। 5 Formulas of Master AI Prompts

क्या AI हिंदी समझता है? (Does AI Using understand Hindi?) & Hinglish
जी हाँ, 100%!
इन AI मॉडल्स को दुनिया भर की लाखों भाषाओं का डेटा खिलाया गया है, जिसमें हिंदी का बहुत बड़ा हिस्सा है। आप देवनागरी लिपि (जैसे: “नमस्ते”) में भी लिख सकते हैं और रोमन लिपि (जैसे: “Namaste”) में भी।
उदाहरण:
प्रॉम्प्ट:
“मुझे भारत के इतिहास के बारे में 5 रोचक तथ्य बताओ।”
परिणाम: AI आपको शुद्ध हिंदी में 5 पॉइंट्स लिखकर देगा।
2. हिंग्लिश का जादू – (The AI Using Power in Hindi & Hinglish)
हम भारतीय WhatsApp पर जैसे बात करते हैं, उसे Hinglish कहते हैं। मजे की बात यह है कि AI इसमें भी माहिर है।
अगर आपको हिंदी टाइप करने में दिक्कत होती है और इंग्लिश आती नहीं है, तो आप ऐसे लिख सकते हैं जैसे दोस्त को मैसेज करते हैं।
उदाहरण:
Prompts
“Yaar, mere laptop ki screen black ho gayi hai. Kuch simple solutions batao step-by-step hindi me.”
AI समझ जाएगा कि आप क्या पूछ रहे हैं और आपको हिंदी में ही समाधान देगा।
3. अपनी टूटी-फूटी इंग्लिश को “प्रोफेशनल” बनाएं
यह ट्रिक उन लोगों के लिए वरदान है जो ऑफिस में काम करते हैं लेकिन इंग्लिश ईमेल लिखने में घबराते हैं।आप AI को अपनी बात टूटी-फूटी इंग्लिश या हिंग्लिश में बताएं और उसे सही करने को कहें।
जादुई प्रॉम्प्ट:
“मैं नीचे एक ईमेल लिख रहा हूँ जो मुझे अपने मैनेजर को भेजना है। मैंने इसे हिंदी/हिंग्लिश में लिखा है। तुम इसे Professional English में कन्वर्ट कर दो।”
आपका मैसेज:
“Sir, aaj mai office nahi aa paunga, mere pet me dard hai. Kal pakka aaunga.”
AI का जवाब (Professional Email):
“Dear Sir,
I am writing to inform you that I am unable to attend the office today due to a stomach infection. I will resume work from tomorrow.
Thank you for understanding.”
देखा आपने? मैनेजर को पता भी नहीं चलेगा कि यह ईमेल कैसे लिखी गई है!
4. हिंदी कंटेंट राइटिंग –(Hindi Content Writing)
अगर आप एक ब्लॉगर हैं, यूट्यूबर हैं या कहानियाँ लिखते हैं, तो AI आपका असिस्टेंट बन सकता है। लेकिन ध्यान दें: AI की हिंदी कभी-कभी बहुत “किताबी” (Bookish) हो जाती है। वह “परंतु”, “कदाचित”, “अर्थात” जैसे भारी शब्द यूज़ करता है।
इसे नेचुरल कैसे बनाएं?
अपने प्रॉम्प्ट में ये लाइन जोड़ें:
“इसे बिल्कुल सरल और बोलचाल की हिंदी में लिखो (Conversational Tone), भारी हिंदी शब्दों का इस्तेमाल मत करना।” अगर आप भी AI Video बनाना या सीखना चाहते हो, तो मैंने आपके लिए एक Ebook Pdf Step by Step AI Video के बारे में बताया है, जो लोग इस Ebook को खरीदना है, तो इस लिंक पर क्लिक करे Buy Now
उदाहरण (शायरी/कविता):
“बारिश पर 4 लाइन की एक रोमांटिक शायरी लिखो।”
5. ट्रांसलेशन का बाप – (Better than Google Translate)
Google ट्रांसलेट कभी-कभी अर्थ का अनर्थ कर देता है क्योंकि वह एक-एक शब्द को ट्रांसलेट करता है। लेकिन AI भाव (Context) को समझता है।
उदाहरण:
Google Translate:
“It is raining cats and dogs.”
→ “बिल्लियों और कुत्तों की बारिश हो रही है”
(गलत)
AI (ChatGPT):
“It is raining cats and dogs.”
→ “बहुत मूसलाधार बारिश हो रही है।”
(सही)
इसलिए, जब भी कुछ ट्रांसलेट करना हो, AI का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
अब आपके पास कोई बहाना नहीं है।
- इंग्लिश नहीं आती? → हिंग्लिश में लिखो।
- हिंदी टाइपिंग नहीं आती? → रोमन में लिखकर हिंदी में जवाब मांगो।
- अच्छी ईमेल लिखनी है? → AI से कन्वर्ट करवाओ।
भाषा अब एक दीवार नहीं, बल्कि एक पुल बन गई है।
लेकिन रुकिए… क्या AI सिर्फ टेक्स्ट (लिखावट) तक सीमित है?
बिल्कुल नहीं! अगले अध्याय में हम देखेंगे कि कैसे आप सिर्फ लिखकर अपनी मनचाही फोटो (Image) बना सकते हैं। यह बहुत ही मजेदार होने वाला है!
Latest Post …
- 30 Chatgpt Secret Codes: AI Images को Creative & Cinematic बनाने के Shortcuts
- AI Excel का जादू — AI से Formulas, VLOOKUP और Data Cleaning सीखें
- AI Se Professional Email Kaise Likhe : Writing Mastery
- 25 AI Couple Photo Short Codes — Grok, Gemini, Claude and Chatgpt
- 100 AI Camera & Movement Short Prompt Codes| Hindi में पूरी

Pingback: AI Images Generation Kya Hai - एआई इमेज जनरेशन का जादू क्या है? -